पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों की फेरो को बढ़ाया

बरेली। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05055/05056 लालकुआं-वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआं से 09 सितम्बर से 25 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को तथा वाराणसी सिटी से 10 सितम्बर से 26 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को 12 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
05055 लालकुआं-वाराणसी सिटी साप्ताहिक विशेष गाड़ी 09 सितम्बर से 25 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक सोमवार को लालकुआं से 15.00 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 15.22 बजे, इज्जतनगर से 16.55 बजे, भोजीपुरा से 17.17 बजे, पीलीभीत से 18.10 बजे, पूरनपुर से 19.14 बजे, मैलानी से 20.10 बजे, गोला गोकरननाथ से 20.47 बजे, लखीमपुर से 21.32 बजे, सीतापुर से 23.00 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 00.32 बजे, गोंडा से 01.45 बजे, बस्ती से 03.14 बजे, खलीलाबाद से 03.50 बजे, गोरखपुर से 04.55 बजे, देवरिया सदर से 05.55 बजे, भटनी से 06.17 बजे, बेलथरा रोड से 07.07 बजे, मऊ से 07.55 बजे तथा औड़िहार से 09.17 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 10.00 बजे पहुँचेगी।
05056 वाराणसी सिटी-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 10 सितम्बर से 26 नवम्बर, 2024 तक प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी सिटी से 14.15 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 14.52 बजे, मऊ से 16.05 बजे, बेलथरा रोड से 16.45 बजे, भटनी से 17.32 बजे, देवरिया सदर से 18.00 बजे, गोरखपुर से 19.15 बजे, खलीलाबाद से 19.57 बजे, बस्ती से 20.30 बजे, गोंडा से 22.05 बजे, बुढ़वल से 23.02 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.20 बजे, लखीमपुर से 01.12 बजे, गोला गोकरननाथ से 01.40 बजे, मैलानी से 02.05 बजे, पूरनपुर से 02.42 बजे, पीलीभीत से 03.35 बजे, भोजीपुरा से 04.15 बजे, इज्जतनगर से 05.05 बजे तथा किच्छा से 06.05 बजे छूटकर लालकुआं 06.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में 09 सितम्बर से 04 नवम्बर, 2024 तक जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे तथा 11 से 25 नवम्बर, 2024 तक जनरेटर सह लगेज यान का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 03, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01,  वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now