गुलाब राय इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों ने मनाया मित्र मिलन समारोह

बरेली। 2 सितंबर 2024 को गुलाबराय इंटर कॉलेज के पूर्व छात्रों  ने तीसरा मित्र मिलन समारोह एक निजी होटल में आयोजन किया। जिसमें 30 वर्ष पुराने सभी मित्रों ने एक दूसरे के हाल-चाल जाना ।साथ ही   वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज बाजपेई को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति के सदस्य नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में समाजसेवी व व्यापारी नेता अनुराग अग्रवाल ने पटका पहनाकर फूल मालाओं से स्वागत किया। और सब ने प्रण लिया कि हम सब लोग मिलकर एक दूसरे के सुख दुख के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज बाजपेई ने बताया कि 5 सितंबर24 को शिक्षक दिवस पर हम सब लोग मिलकर गुलाबराय इंटर कॉलेज के शिक्षकों का सम्मान समारोह करेंगे।कार्यक्रम में उपस्थित प्रशांत सक्सेना , सचिन कपूर,विवेक मिश्रा, विकास गुप्ता, विनीत अग्रवाल, गौरव,सर्वेश शर्मा, आदेश शुक्ला, हरमीत सिंह, पंकज अरोड़ा, संदीप,  आदित्य शुक्ला,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now