आम आदमी पार्टी की ओर से दरगाह पर प्रदेश अध्यक्ष ने पेश की चादर

 

बरेली,आम आदमी पार्टी की ओर से आज दरगाह पर उत्तर प्रदेश प्रभारी मोहम्मद हैदर ने पार्टी कार्यकर्त्ताओ के साथ चादर व फूल पेश किए। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हैदर ने दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां),सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां और सय्यद आसिफ मियां को उर्स की मुबारकबाद पेश की। उन्होंने कहा की बरेली सूफी संतों की नगरी है। आला हज़रत के दरबार से सभी हिंदू-मुस्लिम,गरीब अमीर फैज पा रहे है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य,बसंत कुमार चौहान,जनक प्रसाद,नितिन शर्मा,शान अली व दरगाह की ओर से रज़ाकराने उर्स राशिद अली खान,शाहिद नूरी,नासिर कुरैशी,परवेज़ नूरी,ताहिर अल्वी,मंजूर रज़ा,सय्यद माजिद,अजमल नूरी,इशरत नूरी आदि लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा विश्व विख्यात दरगाह साबिर ए पाक की ओर से भी दरगाह पर चादर,फूल और सेहरा पेश किया।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now