मीरगंज: साइबर ठग ने दरोगा बनकर मांगे तीन हज़ार, ग्रामीण ने दिखाई समझदारी

मीरगंज। सोमवार को जब पूरा देश कृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी ओर साइबर ठग लोगों को ठगने में लगे हुए थे। मीरगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक को एक साइबर ठग ने खुद को थाना मीरगंज का दरोगा संजीव कुमार बताते हुए फोन किया और कार्रवाई के बदले तीन हजार रुपये की मांग की। यहां तक कि ग्राम प्रधान ने भी साइबर ठग से फोन पर बात की, लेकिन उसने खुद को मीरगंज थाने का दरोगा ही बताया। गनीमत रही कि पीड़ित युवक इस जाल में नहीं फंसा और ठग को पैसे नहीं दिए।मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव का है। यहां के निवासी महेंद्र पाल पुत्र साधुराम ने रविवार को मीरगंज थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि उनके खेत पर स्थित नलकूप के पास भगवान दास नामक व्यक्ति अपनी बकरियां चराने की कोशिश कर रहा था, जिसका महेंद्र पाल ने विरोध किया। इसके बाद भगवान दास और उसके साथ दो अज्ञात व्यक्तियों ने महेंद्र पाल के साथ मारपीट की। महेंद्र पाल ने इस घटना की शिकायत मीरगंज थाने में दर्ज कराई थी।इसके बाद साइबर ठगों ने इंटरनेट से मुकदमे की जानकारी जुटाई और महेंद्र पाल को फोन कर खुद को दरोगा संजीव कुमार बताया। ठग ने कार्रवाई के बदले तीन हजार रुपये की मांग की। लेकिन महेंद्र पाल ठग की बातों में नहीं आए और पैसे देने से मना कर दिया। फिलहाल मीरगंज पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और लोगों को ऐसे फर्जी कॉल्स से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now