पुराने रोडवेज के होटल में महिला की हत्या , पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिका की पुराने रोडवेज स्थित होटल प्रीत होटल में हत्या कर दी गई।बताया जा रहा है कि महिला आजम नगर के युवक के साथ होटल आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।शुरुआती जांच में पुलिस को इस बात की आशंका है कि महिला होटल में दो दिन पहले आई होगी और उसके साथ आये किसी व्यक्ति ने उसकी हत्या की होगी। महिला की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के आसपास रही होगी। पुलिस मौके पर पहुंची और रूम खुलवाया तो कमरे का ac चल रहा था । कमरे में से बदबु आ रही थी।

 

घटना की जानकारी होते ही एसपी राहुल भाटी सीओ पंकज श्रीवास्तव , कोतवाल दिनेश शर्मा के साथ तमाम फ़ोर्स मौके पर पहुंचे । पुलिस ने होटल प्रबंधक से महिला की आईडी प्रूफ मांगा तो वह नहीं दिखा सका बात में होटल स्टाफ द्वारा होटल में महिला के साथ आये युवक की आई डी दी ।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को घटना स्थल से जो कपड़े मिले है उसके मुताबिक महिला मुस्लिम समाज से है। जल्द महिला की।पहचान करवा ली जाएगी।

 

एसपी सिटी बोले जल्द हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी राहुल भाटीने बताया कि 12 बजे कोतवाली पुलिस को पुराना रोडवेज स्थित होटल में एक महिला की हत्या के बाद शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस को महिला को लाने वाले व्यक्ति की आईडी मिली है जल्द उसे गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now