आईएएम बरेली से जुड़े डॉक्टरों ने कलकत्ता की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन

बरेली। आईएम से जुड़े डॉक्टरों ने कलकत्ता की महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में शनिवार को 24 घंटे के लिए अपनी opd बंद रखी। शनिवार दोपहर को शहर के तमाम डॉक्टर आईएम के सभागार में इकट्ठे हुए और प्रदर्शन के लिए लिए एक साथ मार्च किया । दोपहर आईएम से जुड़े डॉक्टर डॉक्टरों में चौकी चौराहे पर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। इससे पहले आईएम के डॉक्टरों ने घटना के संबंध में अपने विचार रखे और डॉक्टरों के ऊपर हो रहे और खासतौर पर कलकत्ता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में अपनी चिंता जताई। उत्तर प्रदेश के वनमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि बंगाल में 8-9 अगस्त को जो घटना हुई वह बेहद निंदनीय है। जो आईएमए ने जो घटना के विरोध में निर्णय लिया है वह सही है। वह उसका समर्थन करते है।पूर्व मेयर एवं डॉक्टर आईएस तोमर ने कहा कि कलकत्ता की घटना को लेकर महिलाओं में बेहद चिंता है। इस पर सरकार को खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। पूर्व आईएमए अध्यक्ष विमल भारद्वाज ने कहा कि घटना क विरोध में हमे एक जुट रहना चाहिए।।आईएमए के विरोध में सरकारी डॉक्टरों को शामिल होना चाहिए था। इस कांड में राजनीति नहीं होना चाहिए। डॉक्टर अनीस अहमद ने कहा कि डॉक्टरों को सरकारी संस्थाओं द्वारा सबसे ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कलकत्ता की घटना बेहद चिंताजनक है। सरकार इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now