नगर निगम नें मृतक को भेजा टैक्स वसूली का चौंगना नोटिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बरेली : नगर निगम ने मृतक के नाम भेज दिया टैक्स वसूली का बिल जिससे घबराए परिवार के सदस्य नगर निगम में शिकायत लेकर महापौर से मिलने पहुंच गए।जानकारी के मुताबिक रामपुर गार्डन 35 ए /2 निवासी सीएल शर्मा नें बताया कि नगर निगम नें उनकी मृतक पत्नी के नाम बिल जमा करने का नोटिस भेजा हैं वों भी चार गुना बढ़ाकर जिससे घबराए सीएल शर्मा नें नगर निगम में इस संबंध में शिकायत महापौर उमेश गौतम से की हैं।
सीएल शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी सुमित्रा शर्मा का 9 मई 2021 में स्वर्गवास हो गया जिसके बाद मकान को अगस्त 2021 में तब्दील करके बेटे पराग कुमार के नाम कर दिया गया। उसके बाद नगर निगम का बिल पराग कुमार के नाम से आता रहा।हालांकि मकान का टैक्स व सीवर आदि का बिल 2320.91 रू० आता है, जो समय से ही जमा होता रहा है। पिछले वर्ष तक कोई रूपया शेष नहीं है।

 

 

 

इस वर्ष उसी मकान का टैक्स 10,036.22 पैसा आया है जो पिछले वर्ष की तुलना में चौगुने से भी अधिक है। नगर निगम के विवरण के अनुसार 4561.92 रू० गृहकर 4333.82 रू० वाटर टैक्स तथा 1140.48 रू० सीवर टैक्स दर्शाया है। सीएल शर्मा नें बताया जबकि नगर निगम का पानी उनके मकान में आता ही नहीं है और न इस्तेमाल किया जाता हैं। इसके अलावा सीवर मे भी असुविधा है। उन्होंने कहा नगर निगम चाहे तो कनैक्शन काट दें। हमें कोई आपत्ति नहीं है। टैक्स आदि का जो बिल भेजा गया है वह भी गलत नाम से है और टैक्स भी बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ाकर दर्शाया गया है। शहर के तमाम लोग ऐसे हैं, जो टैक्स विभाग के नोटिस से परेशान हैं। ये सभी लोग आपत्ति भी दर्ज करा रहे हैं।

Leave a Comment