ढकिया डैम के टूटे पुल का निर्माण कार्य हुआ पूरा,जल्द आवागमन होगा शुरू

 

शीशगढ़।ढकिया गाँव के पास ब्रिटिश शासन में बनी डैम की बीम और सड़क में दरार पड़ने पर गतदिनों सिंचाई विभाग ने पुल के दोनों ओर दीवार खड़ी कर रास्ते को बन्द कर दिया था।ग्रामीणो की परेशानी को देखते हुए गतदिनों सिंचाई विभाग ने डैम के पुल और सड़क का पुनः निर्माण शुरू कराया।जो अब पूर्ण हो चुका है। उम्मीद है कि 10 से 15 दिन में पुल को सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा।जिससे क्षेत्र के दो दर्जन गाँवो के ग्रामीणो को सीधे ब्लाक मुख्यालय जाने में आसानी होगी।रास्ता बन्द होने से ग्रामीणो को नगरिया कला होकर 15 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करके ब्लाक मुख्यालय जाना पड़ता था।

 

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य ने वताया कि डैम के पुल और दीवारों का पुनः निर्माण हो गया है।उनकी सिंचाई विभाग के एसडीओ नरेन्द्र कुमार से बात हुई है।उन्होंने वताया कि लिंटर पकने में 15 दिन का समय लगेगा।उसके बाद डैम का रास्ता खोल दिया जाएगा।

इस बावत जानकारी को एसडीओ नरेन्द्र कुमार के फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनका फोन स्विच ऑफ़ था।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now