जाफरपुर बिजलीघर में वर्षा का पानी भरने से 160 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

 

शीशगढ़। ग्राम जाफरपुर में बंद पड़े नालों की सफाई न होने से वर्षा का पानी बिजली घर में भर जाने से शीशगढ़ कस्बा सहित 160 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताते चलें कि ग्राम जफरपुर में पानी निकास के लिए बनाए गए नालों की साफ सफाई न होने से नाले चोक हो गए है। बीती रात्रि हुई मूसलाधार बारिश से बिजलीघर में पानी भर जाने से बिजलीघर जलमग्न हो गया। बिजलीघर पर लगे ट्रांसफार्मर में भी पानी में डूबने लगे।जिस कारण बिजलीघर से बिजली की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। बिजलीघर पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए समस्या पैदा हो गई है।

जेई ग्रीस कुमार ने वताया कि सुरक्षा की दृष्टि से बिजली की आपूर्ति बन्द करा दी गई है। वर्षा का पानी भरा होने से करंट उतरने का खतरा बढ़ जाता है ।बिजली घर से पानी निकालने का प्रयास चल रहा है।पानी निकल जाने के बाद आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now