शिकायत से बौखलाए ससुराल पक्ष के लोगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की मारपीट

सिरौली। एक विवाहिता के ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के मायके में आकर दिनदहाड़े पिता बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।शनिवार को विवाहिता ने एसएसपी बरेली से शिकायत कर ससुराल पक्ष के लोगों पर कानून कारवाई करने की मांग की है। कस्बा सिरौली के मोहल्ला प्यास की रहने वाली कमलेश ने एसएसपी बरेली को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 20 जून 2020 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव निसोई के रहने वाले प्रेमसिंह के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी में कम दान दहेज मिलने से ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ उत्पीड़न करते थे मारपीट करते थे तथा उसको जान से मारने की धमकियां देते थे।
शिकायतकर्ता कमलेश ने ससुराल पक्ष के लोगों की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब ससुराल पक्ष के लोगों को पता चला कि उनकी शिकायत थाने में हुई है तो वह इस बात से बौखला गए। कमलेश के मुताबिक 3 जून को उसका पति प्रेम सिंह तथा ससुर यादराम ब तीन अज्ञात लोग उसके घर पर आ गए और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने  ने विवाहिता और पिता पर जानलेवा हमला कर दिया बा मुश्किल वह लोग बच पाए ।इस मामले की कमलेश ने थाना सिरौली में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थक हार कर परेशान होकर शनिवार को कमलेश ने एसएसपी बरेली को लिखित शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कानून कारवाई करने की मांग की है। जिससे एक महिला को इंसाफ मिल सके। पिछले 6 माह से कमलेश दो मासूम बेटियों के साथ अपने पिता के घर रह रही हैं। महिला के मुताबिक  एसएससी बरेली ने महिला को न्याय का भरोसा दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now