आंवला डिग्री कॉलेज में  पौधरोपण का कार्यक्रम हुआ आयोजित 

आंवला (बरेली )। डॉ राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर महाराणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी सचिन अग्रवाल एवं अर्चना पांडेय के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ता हुआ प्रदूषण सिर्फ मनुष्य के लिए ही नहीं बल्कि हमारी प्रकृति के लिए भी हानिकारक है। स्वस्थ्य और स्वच्छ प्रकृति मानव जीवन का आधार है। ऐसे में इसका दोहन हमारे जनजीवन को प्रभावित करता है। प्रकृति को प्रदूषण और दूसरे खतरों से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सचिन अग्रवाल एवं अर्चना पांडेय ने स्वयंसेवियों को अपने घर और आसपास कम से कम एक-एक पौधा लगाने तथा उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विश्राम सिंह, विपिन कुमार, विनोद कुमार, विशाल बेसन, कमल, रितिक आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now