मोटरसाइकिल को ट्रक ने मारी टक्कर महिला की मौके पर मौत

 

बहेड़ी। रिछा जहानाबाद रोड पर थाना नवाबगंज के गांव बालपुर में एक मोटरसाइकिल को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिस पर
मोटरसाइकिल पर बैठी महिला नीचे गिर गई और ट्रक के नीचे आ जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक रामादेवी पत्नी नेवाराम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बांसभोज दमखोदा थाना बहेड़ी अपने बेटा रंजीत के साथ सिद्ध बाबा के मेला से वापस लौट रही थी। बालपुर से कुंडरा कोठी तक रोड काफी संकरा होने के कारण व रोड की दोनों साइड में बड़े बड़े गड्ढे होने की वजह से मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को रोड से नीचे नहीं उतर सका जिससे पीछे आ रहा है ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल पर बैठी महिला नीचे गिर गई। इससे पहले कि ट्रक ड्राइवर ट्रक को कंट्रोल करता ट्रक महिला को कुचलता हुआ निकल गया। महिला की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मौका पाते ही ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कुंडरा कोठी चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रोड चौड़ा करने की कई बार मांग उठ चुके हैं ग्रामीण

दरअसल कुंडरा कोठी से बालपुर तक यह रोड सिंगल रोड है बाकी दोनों तरफ हाईवे बन चुका है। कुंडरा कोठी, बालपुर, मनुनागर सहित कई गांव के लोग रोड के चौड़ीकरण की वर्षों से मांग कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती है। एक एक महीने में कई-कई हादसे होते हैं दर्जनों से ज्यादा लोग डेढ़ किलोमीटर के इस सिंगल रोड के टुकड़े में अपनी जान गवा चुके हैं। रोड पर कहीं भी स्पीड ब्रेकर भी नहीं बनाए गए हैं ताकि वाहन धीरे चलाये जा सके जब वाहन फुल स्पीड में होते हैं और रोड पर दोनों साइड गड्ढे होने के कारण वाहन बचने की जगह न होने पर
हादसे का शिकार हो जाते हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now