100 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक स्मैक तस्कर को 100 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 12 लाख रुपए बताई जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर चेकिंग के दौरान रहपुरा अंडरपास से मौजूद एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुनासिब खां पुत्र अनीस खां निवासी ग्राम मोहम्मदगंज मुस्तकील थाना मीरगंज के रूप मे हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्मैक का कारोबार किए जाने की बात स्वीकार की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि स्मैक को मिलक जनपद रामपुर से खरीद कर लाता है जिसको चोरी छिपे घूम फिर कर फतेहगंज पश्चिमी में महंगे दामों में बेचता है। मिलक रामपुर से खरीदकर लाता है। इसकी जानकारी की जा रही है जानकारी मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now