पीएम आवास के  लाभार्थी निकले बंगले कोठी वाले , मामले की जांच शुरू 

शीशगढ़। कस्बे में आज पी एम आवासो के लाभार्थियों की जाँच को तहसील से नायब  तहसीलदार कानूनगो के साथ जाँच करने पहुँचे।दोनों अधिकारियों ने 10 लाभार्थियों के आवासो की जांच की।जाँच में सभी कोठी बंगले के मालिक निकले।जिन्हें अपात्र घोषित कर जांच उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। इस संबंध में मंगलवार को शीशगढ़ कस्बे के मोहल्ला अगवाडा में नायव तहसीलदार शिवा वर्मा कानूनगो मुकेश कुमार के साथ पी एम आवास पाने वाले लाभार्थियों की जाँच को पहुंची।नायव तहसीलदार ने 10 लाभार्थियों की जांच की।जाँच में नायब तहसीलदार को पीएम आवास का लाभ पाने वाले लोगों की कोठी बनी मिली।इस पर नायब तहसीलदार भी अचंभित हो गईं।जाँच में सभी 10 लोग अपात्र पाए गए।

शीशगढ़ में पीएम आवास के 1142 लाभार्थी
नायब तहसीलदार शिवा वर्मा ने बताया  कि शीशगढ़ में पी एम आवास पाने वाले 1142 लाभार्थी हैं।आज 10 लोगों के मकानों की जाँच गईं।जाँच में लोगों ने पुराने खंडहर मकानों के फोटो लगाकर योजना का लाभ लें लिया है।जबकि लाभार्थी पहले से ही कोठी और बंगलो के मालिक हैं।अब जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजकर आगे भी जांच जारी रहेगी। जांच सभी लाभार्थियों की होगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now