बिना बॉडी सेफ्टी प्रोटेक्टर के जान जोखिम में डालकर निर्माणाधीन टंकी पर काम कर रहे मजदूर।

शीशगढ़। नगर पंचायत शीशगढ़ के मोहल्ला अंसार नगर में जल निगम के ठेकेदार के द्वारा बनाई जा रही पानी की टंकी  पर आज भी बिना बॉडी सेफ्टी प्रोटेक्टर के दर्जनों मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। लेकिन ठेकेदार को इसकी कोई परवाह नहीं है।नगर पंचायत शीशगढ़ के मोहल्ला अंसार नगर में उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) बरेली पुनर्गठन पेयजल योजना  के अंतर्गत लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से 2000 किलोलीटर का ओवर हेड टैंक का निर्माण ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है। जो लगभग बनने के कगार पर है। जिसमे 1 दर्जन से अधिक मजदूर कार्यरत हैं। लेकिन इन मजदूरों की सुरक्षा को लेकर ठेकेदार के द्वारा अब तक कोई इंतजाम नहीं किया गया था। इन सभी मजदूरों की सुरक्षा के लिए न तो बॉडी सेफ्टी का कोई इंतजाम नहीं है।जिससे यह मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है। लेकिन ठेकेदार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है।

 

 

हां इतना फर्क जरूर तब  पड़ा  कि ज़ब गुरुवार को  मीरगंज के गांव मनकरी में निर्माणाधीन टंकी  से गिरकर हुई मजदूर की मौत के बाद शुक्रवार को ठेकेदार की नींद खुली। जिसके बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे टंकी  के ऊपर सुरक्षा कवच लगवा दिया।  सुरक्षा कवच तो लगवा दिया लेकिन मजदूर अभी भी बिना  हेलमिट सहित  बॉडी सेफ्टी के  बिना ही काम कर रहे है।  सुरक्षा कवच भी नीचे लगा है जबकि मजदूर  ऊपर काम कर रहे हैं। अब वह सुरक्षा कवच मात्र  दिखावा के लिए छोड़ दिया गया है।  निर्माणाधीन टंकी  पर मजदूर काम करते साफ दिख रहे हैं और सुरक्षा कवच काफी नीचे लगा है।ठेकेदार की गैर मौजूदगी में मौक़े पर मौजूद सुपवाइजर मनोज कुमार से  इस बाबत बात की तो उसनें कुछ भी बात करने से इनकार कर दिया। अगर टंकी  पर सुरक्षा कवच ठीक से नहीं लगाया गया तो यहां भी कोई बड़ी घटना होने का पूरा खतरा बना हुआ है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now