बाहरवाली के चक्कर में पति ने पत्नी को पीटा , मामला पुलिस तक पहुंचा 

बरेली :सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में एक शख्स शादी के एक साल बाद दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया। जब पत्नी ने पति की इस हरकत का  विरोध किया तो  पति ने महिला को जमकर पीटा।पीड़िता शिकायत लेकर  पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने पीड़िता का  जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।  और मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के पुलिया निवासी शिवानी साहू की शादी एक साल पहले थाना सुभाष नगर के करेली निवासी नीरज साहू के साथ हुई थी।
महिला का आरोप है  कि  उसके पति का  दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच बीती रात पति दूसरी महिला को घर ले आया। जब पत्नी नें महिला के बारे में जानकारी जुटानी चाही तो पति ने दूसरी महिला को अपनी बहन बता दिया। पत्नी ने राखी बांधने को कहा तो पति विरोध करने लगा और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच पत्नी का आरोप है पति महिला को साथ रखने की जिद करके अपने साथ कमरे में ले गया पत्नी ने विरोध किया तो पति ने पत्नी की बेल्ट लात घूंसों से पिटाई कर दी। जिससे पत्नी के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। वही पत्नी शिवानी, ससुर प्यारेलाल, सास रामवेटी नेंअपने दामाद के खिलाफ थाना सुभाष नगर में तहरीर देकर शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने ज़िला अस्पताल में महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now