बरेली। मंडल रेलवे चिकित्सालय इज्जतनगर में विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अस्थमा रोग से बचाव एवं उपचार पर विस्तृत जानकारी दी गयी। संगोष्ठी में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 यू.एस.नाग, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 मनोहर कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डा0 आशुतोष शंखधार, डा0 सचिन श्रीवास्तव, डा0 ऋषभ गाबा, डा0 विनिथा शर्मा एवं समस्त चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टाफ एवं बाह्य विभाग के रोगी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे ।








