निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी 

बरेली। भोजीपुरा थाने के सामने पुलिस की आवासीय बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई।  थाने के सामने करीब  एक वर्ष से पुलिस के आवास के लिए चार मंजिला बिल्डिंग बन रही है। भवन निर्माण में बीती रात पीलीभीत जिले के माधोटांडा  के गांव सपहा निवासी लबिंदर  सिंह मजदूरी करते थे। बीती रात चौथी मंजिल की छत से गिरकर लविंदर सिंह उम्र लगभग 35 वर्ष की मृत्यु हो गई। रविवार  सुबह  7:30 बजे बिल्डिंग के मैटेरियल सामान की देखभाल करने वाले चौकीदार ने घटना की  जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया।
भोजीपुरा  पुलिस ने बताया कि तीन-चार दिनों से निर्माण कार्य बंद था। रात में लविंदर सिंह किसी समय माधोटांडा से आ गया होगा। वहीं तीसरी मंजिल पर खाना बनाने का सामान व शराब की खाली बोतल भी मिली पड़ी मिली है , संभवत वह गर्मी के कारण वह चौथी मंजिल पर सोने चला गया होगा और  पैर फिसल कर गिरने से मृत्यु हो गई होगी। पुलिस के अनुसार वह शराब पीने का आदी था तथा 10 दिन पूर्व  लबिंदर के पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह ट्रक चालक था , लेकिन वह  पिछले 1 वर्ष से मजदूरी करने लगा था । एस एच सो जगत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है परिजन कोई शिकायत पत्र देते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now