शीशगढ़ से दिल्ली के लिए बस सेवा  शुरू , जनता ने  परिवहन विभाग को बोला धन्यवाद 

शीशगढ़। नगर वासियो की मांग पर आज रामपुर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रवंधक  ने शीशगढ़ से सीधे दिल्ली को रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है।जिससे खुश होकर नगरवासियों ने एक दूसरे को मिठाई बांटकर ख़ुशी मनाई।भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता ने बताया  कि शीशगढ़ से दिल्ली के लिए सीधे बस सेवा चालू कराने को काफी समय से परिवहन निगम को पत्र भेजकर मांग की जा रही थी।आज परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रवंधक ने शीशगढ़ से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी है।जिससे लोगों में बेहद ख़ुशी है। रोडवेज बस चालू होने की ख़ुशी में रामप्रकाश गुप्ता,राम औतार मौर्य,मुकेश शर्मा आदि ने रोडवेज बस स्टाप को मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाई।लोगों ने बताया  कि रोडवेज बस चालू न होने पर लोगों को डग्गा मार बस से दिल्ली के लिए जाना पड़ता था।
डग्गामार बस में यात्रियों को भूसे की तरह ठूंस ठूंस कर भरकर बस चालक चलते हैं।किराया भी मनमाना वसूलते हैं।और जगह जगह रुकते हुए जाते हैं।जिससे दिल्ली पहुंचने में अधिक समय लगता था।इससे पहले शीशगढ़ से सीधे दिल्ली को कोई रोडवेज बस न होने के कारण यात्रियों को शीशगढ़ से धनेटा फाटक या शीशगढ़ से बिलासपुर डग्गा मार बस से 25 किलोमीटर धनेटा फाटक या बिलासपुर को जाना पड़ता था तव  रोडवेज बस मिलती थी।अब सीधे बस सेवा चालू होने से लोगों को समय के साथ पैसे की भी बचत होगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now