मीरगंज में किसान की हत्या से मची सनसनी

बरेली ।मीरगंज में  धारदार हथियार से हमला कर एक बुजुर्ग किसान की  हत्या कर दी गई.। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रात में खेत की रखवाली करने गए थे।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड के बाद गांव में मातम पसर गया. पुलिस का कहना है कि कई एंगल से मामले की जांच की जा रही है.।मृतक नेपाल सिंह 55 वर्ष मीरगंज थाने के गांव मोहम्मदपुर का मझरा कर्मपुर के मूल निवासी हैं।गाँव के ही कपिल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात नेपाल सिंह खेत में नलकूप पर सोने गए थे।
उधर से तेजेन्द्र सिंह निकलकर आ रहें उन्होने घर आकर सूचना दी कि नेपाल सिंह उर्फ विधायक की धारदार हथियार से मुंह पर बार कर हत्या कर दी गई है।उनका शव चकरोड पर पडा है।जैसे ही सूचना मिली वैसे ही परिजन खेत की ओर दौड पडे देखा , तो खून से लथपथ नेपाल का शव नीचे जमीन पर पड़ा था.।उसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।घटना की पुलिस जांच में जुट गई है।  वारदात से गांव में भय का माहौल है।मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।सीओ दीपशिखा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की।इस दौरान फील्ड यूनिट भी घटना स्थल पर पहुंची।प्रभारी निरीक्षक कुंवर वहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पी एम को भेज दिया है।तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now