नजरबंद होने के बाद पुलिस को चकमा देकर सपा नेता हुए फरार, बाद में पुलिस ने 145 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

बरेली ।  सपा नेताओं का संभल जाने की घोषणा के बाद से पुलिस अलर्ट मोड़ में थी। शनिवार को पुलिस ने सभी सपाईयों को संभल जाने से रोकने के लिए पार्टी कार्यालय पर नजरबंद कर दिया । इस दौरान भारी फोर्स ने सपा कार्यालय को घेर रखा था ,सीओ पंकज श्रीवास्तव खुद सपा नेताओं के संभल जाने से रोकने के लिए मौके पर गए थे पर सपा नेता पीछे के गेट से कोतवाली पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए । इस बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पैर फूल गए ।सपा नेताओं का पुलिस ने पीछा किया तो कुछ सपा महिला बिंग की नेताओं को लोहिया गेट से हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में ले जाया गया। वही सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप को सीबीगंज थाना क्षेत्र के झुमका चौराहे के पास हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक सपा  पार्टी कार्यालय से संभल जाने वालों में से  शिवचरण कश्यप जिलाध्यक्ष, दीपक शर्मा , सुल्तान बेग, रविन्द्र यादव , अशोक यादव ,
इश्मिता यादव, उषा यादव , आरिफ कुरेशी ,संजीव यादव , मनोहर पटेल, बृजेश श्रीवास्तव ,एजाज अहमद ,सचिन आनंद , विशाल कश्यप, द्रोण कश्यप ,शिवम राज कश्यप, अनुज मौर्य, अमित गिहार , अनुज आनन्द बाल्मीकि ,सोनू लाल , इश्मिता यादव, उषा यादव , आरिफ कुरेशी ,संजीव यादव , मनोहर पटेल, बृजेश श्रीवास्तव ,एजाज अहमद ,सचिन आनंद , विशाल कश्यप, द्रोण कश्यप ,शिवम राज कश्यप, अनुज मौर्य, अमित गिहार , अनुज आनन्द बाल्मीकि ,सोनू लाल थे पर पुलिस की मुस्तैदी की चलते उनका संभल जाने की इच्छा पूरी नहीं हो पाई। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण संभल जाने की जिद कर रहे थे । उन्हें समझाने की कोशिश की गई पर वह मान नहीं रहे है।

9 thoughts on “नजरबंद होने के बाद पुलिस को चकमा देकर सपा नेता हुए फरार, बाद में पुलिस ने 145 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार”

  1. Trying out New8 platform. Everything looks very modern and slick! Will report back how it performs. Consider new8 if you want a change of scenery over at new8

  2. Z999? Yeah, I stumbled across it the other day. It’s alright, has some interesting stuff. Worth a browse if you’re killing time and looking for something new. Take a gander: z999

  3. Hey now, zh888game, you got some interesting stuff going on. The graphics are sharp and the gameplay is pretty smooth. I’m still exploring, but so far, so good. If you’re looking for something new, give it a try via: zh888game

  4. BK666game, not bad, not bad at all! The interface is super user-friendly, which is a big plus for me. I’ve spent more time here than I care to admit lately. Check it out and tell me what you think at: bk666game

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now