नेपाल के सिम एक्टिव करके अफीम की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बरेली । नेपाल की सिम से तस्करी करने वाले दो आरोपियों को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 37 लाख पचास हज़ार कीमत की डेढ़ किलो अफीम को बरामद किया है।पुलिस की पूछताछ में आरोपी थाना भमौरा के चकपुर निवासी सुमित वर्मा पुत्र मदन लाल व दूसरा आरोपी चाहडपुर निवासी गनपत पुत्र नेतराम ने बताया वह अपने बेटे वीरू उर्फ वीरपाल व रिश्तेदार डालचंद के साथ बस व ट्रेन के रास्ते झारखण्ड जाकर कम क़ीमत पर अफीम खरीदकर लाते थे। जिसके बाद उसमे पावर पाउडर मिलाकर स्कूटी के ज़रिये ट्रेन में अफीम की सप्लाई किया करते थे ।

 

 

 

साथ ही तस्कर पुलिस को चकमा देने के मकसद से नेपाल के सिम को एक्टिव करके आपस में बातचीत किया करते थे ।हालांकि की सप्लाई का काम सुमित और गनपत के द्वारा किया जाता था। पुलिस को सूचना मिली दो आरोपी डालचंद और सुमित स्कूटी के जरिये शाहजहांपुर के रास्ते अफीम की सप्लाई करने जा रहे है। पुलिस ने चेकिंग के द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए आरोपी के पास से 1 किलो पांच सौ ग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कीमत 37 लाख पचास हज़ार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुक़दमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों आपस में रिश्तेदार है। फरार तस्कर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

3 thoughts on “नेपाल के सिम एक्टिव करके अफीम की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार”

  1. Signed up for xwin25 last week. Found a few things I liked, especially the live betting options. Could use a bit more variety in the games, though. Still, could be your next win? Check it out! xwin25

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now