नगर निगम ने मिशन मार्केट की दुकान पर चलाया बुलडोजर

 

बरेली। चौकी चौराह के पास मिशन मार्केट में बनी दुकान को नगर निगम ने बुलडोजर चला कर दुकान को ध्वस्त कर दिया। यह दुकान नाले के ऊपर पक्की बनी हुई थी जिसमें तीन शटर लगे हुए थे।
कोर्ट में लंबे समय से चल रहे विवाद और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नगर निगम की टीम ने मात्र 15 मिनट में नगर निगम का बुलडोजर चलाकर दुकान को मलबे में बदल गया। इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कोतवाली क्षेत्र के अशोका फोम के सामने मिशन मार्केट में नाले के ऊपर अवैध रूप से पक्के निर्माण कर अमूल पार्लर के नाम से पंडित जी चलाते थे बरसात के मौसम में यह अतिक्रमण बड़ी समस्या का कारण बनता था, जिससे जल निकासी बाधित होती थी स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने कई बार इस मुद्दे पर शिकायतें दर्ज कराई थीं, और कोर्ट में मामला लंबित था। निगम अधिकारियों ने बताया कि कई नोटिस देने के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि नाले के ऊपर बने इन अवैध निर्माण के कारण इलाके में जलजमाव की समस्या विकट हो जाती थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार, अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया ताकि नाले की सफाई और जलनिकासी सुनिश्चित हो सके।
अतिक्रमण प्रभारी राजवीर सिंह साथ में सहायक नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि यह केवल पहला चरण है। उन्होंने कहा कि मिशन मार्केट को पूरी तरह खाली कराने के आदेश जल्द ही आ सकते हैं। निगम का उद्देश्य शहर में जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करना और अवैध निर्माणों को हटाना है।

3 thoughts on “नगर निगम ने मिशन मार्केट की दुकान पर चलाया बुलडोजर”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now