भोजीपुरा से लापता चारों युवतियां बरामद, 10 घण्टे में पुलिस को मिली सफलता

 

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र से गुरुवार को खेत का बहाना बनाकर अचानक लापता हुई चारों युवतियों को पुलिस ने 10 घंटे के अंदर देवरनिया स्टेशन के सामने से बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चारों लड़कियां अलग अलग लड़कों से बात किया करती थी । पुलिस अब बरामद लड़कियों के कोर्ट में बयान कराएगी । हालांकि कहा यह भी जा रहा है कोर्ट में बयान होने से पहले युवतियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा उसके बाद कोर्ट में पुलिस युवतियों को पेश करेगी। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि बरामद लड़कियां 10 घंटे तक कहा रही और घर से क्यों चली गई थी। बताया यह भी जा रहा है कि जब लड़कियां घर से निकली थी तब वह अपने साथ आधार कार्ड के कुछ रकम लेकर भी गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा के एक गांव में रहने वाली समुदाय विशेष की लड़कियां गुरुवार दोपहर को घर से जंगल में पुआल लेने के लिए जंगल में गई थी।जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने संभावित स्थानों, रिश्तेदारियों में मोबाइल काल करके जानकारी ली। लेकिन किशोरियों का कहीं भी पता नहीं चल सका । इसके बाद परेशान एक लड़की की मां ने डायल 112 को काल करके घटना की जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक लड़कियों के बरामद करने की पुष्टि

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि चारों लड़कियां को देवरनिया स्टेशन के सामने से सकुशल बरामद किया है। चारों लड़कियां अलग अलग लड़कों से बात किया करती थी। पुलिस लड़कियों के बयान कोर्ट में कराने की तैयारी में है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now