बरेली डीएम रविन्द्र कुमार की पहल से जिले में बनी खगोल विज्ञान प्रयोगशाला

बरेली ।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने  की तहसील बहेड़ी स्थित ग्राम मुरचौड़ा के कंपोजिट बेसिक स्कूल में 16 लाख की लागत से तैयार की गई खगोल विज्ञान एवं विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन व निरीक्षण किया। इस प्रयोगशाला का निर्माण जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत करने के उद्देश्य से कराया है।इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि क्रिटिकल गैप फण्ड से उनके  द्वारा पिछले 6 महीने में यह खगोल विज्ञान प्रयोगशाला बनवायी गयी है। आज उसका भ्रमण एवं उद्घाटन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर मुझे भी प्रसन्नता हो रही है,आशा है कि उक्त प्रयोगशाला से आसपास के कई विद्यालयों के बच्चों को बेहतर पढ़ाई में मदद मिलेगी |   जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला में मौजूद हर उपकरण के विषय में बारिकी से जानकारी ली और प्रयोगशाला में बेहतर व्यवस्था के लिए प्रभारी इंचार्ज केदार सिंह की प्रशंसा की और निर्देश दिये गये कि इस स्कूल के बच्चों के अलावा आसपास के स्कूलों के बच्चों को भी प्रयोगशाला दिखाई जाए ताकि वे भी ज्ञान अर्जित कर सकें। प्रयोगशाला को तैयार करने वाली एजेंसी को बेहतर रखरखाव किए जाने के निर्देश दिये गये कि ताकि पांच साल से पहले किसी भी तरह की कोई खराबी न आ सके।
जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लासेस के बारे में भी बच्चों से सवाल जवाब किए। इसके बाद विद्यालय परिसर में ही पौधारोपण किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, ग्राम प्रधान सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद  रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now