भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के तहत मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन , बड़ी संख्या में भाजपा के नेता रहे मौजूद

बरेली । प्रधानमंत्री मोदी  के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। इसके तहत स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छ्ता अभियान व वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा आईएमए ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्तदान हुआ।सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। खून की आपूर्ति के लिए युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी जी की जयंती तक आयोजित होने वाले इस सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य गरीब, शोषितो, वंचितों तक पहुँच कर उनके जीवन मे सुधार लाना है।
जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता एक भारत श्रेष्ठ भारत का सदेश देंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को हमेशा आमजन की सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए। असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला अध्य्क्ष पवन शर्मा, प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि, सोमपाल शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, अजय सक्सेना, राहुल साहू, अभय चौहान, मुकेश राजपूत, ऋषभ बेनीवाल, अजय अरोरा आरके कश्यप, अशोक गंगवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now