सड़क हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत

बरेली ।  फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में मंगलवार देररात सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेशनल हाइवे पर स्थित  राधाकृष्ण मंदिर के पास बरेली से रामपुर की ओर जा रही बाइक सवार पति पत्नी और बेटी की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव  को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए । स्थानियों के मुताबिक मंगलवार  देर रात समय जिला रामपुर के कोतवाली मिलक के गांव खाता नगरिया निवासी यासीन 45 वर्ष पत्नी चमन 40 वर्ष और बेटी फिरोसीन बाइक के द्वारा बरेली से रामपुर की दिशा में अपने घर लौट रहे थे।जैसे ही वह राधा कृष्ण मंदिर कट  से आगे निकले किसी अज्ञात वाहन द्वारा उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी गई। जिससे बाइक  सवार तीनो की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना कर दी है। वही पुलिस ने बताया है कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है जल्द पता लगाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now