लड़की ने युवक पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप

 

बहेड़ी। एक युवक ने लड़की को प्रेमजाल मे फंसाने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब लड़की गर्भवती हो गई तो युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया। आरोप है कि युवक ने लड़की के आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बहेड़ी  निवासी एक लड़की का कहना है कि थाना क्षेत्र के  आर्यन ने उसे अपने प्रेमजाल मे फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और जब वह गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। लड़की का आरोप है कि युवक ने उसके आपत्तिजनक फोटो भी वायरल कर दिये। लड़की के तहरीर के आधार पर पुलिस ने आर्यन पुत्र महेंद्र पाल निवासी ग्राम भूड़ा बहादुरपुर थाना बहेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

बताया जाता है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनो लोग करीब 2-3 साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं। दोनो की आपस मे शादी की भी बात चल रही थी लेकिन युवक के पिता ने लड़की के गांव में बारात ले जाने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक आर्यन को पकड़ लिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now