विश्व विख्यात उर्स-ए-रज़वी 29 अगस्त से , दरगाह प्रमुख ने किया एलान

बरेली ।आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान फाज़िले बरेलवी का विश्व विख्यात 106 वा उर्स-ए-रज़वी इस साल 29,30 व 31 अगस्त को मनाया जायेगा। इसका विधिवत ऐलान आज दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन बदरूशशरिया मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) ने अपने आवास पर संयुक्त रूप से सय्यद आसिफ मियां व उलेमा मुफ्ती आकिल रज़वी,मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी,मुफ्ती अय्यूब नूरी,मुफ्ती सय्यद कफील हाशमी आदि की मौजदूगी में किया। उर्स-ए-रज़वी बरेली समेत दुनिया भर में 23,24,25 सफर को मनाया जाता है। इस साल ये तिथियां अंग्रजी माह के अनुसार 29,30,31 अगस्त पड़ रही है। दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि उर्स-ए-रज़वी में शिरकत के लिए दुनिया भर से अकीदतमंद बरेली पहुंचते है। देश विदेश के अकीदतमंद वीजा व टिकट के लिए महीनों पहले तैयारियां शुरू कर देते है। सभी को फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से तिथियों की सूचना दी जा रही है। कई देशों के अलावा देश भर के मुरीदीन दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां के सम्पर्क में है। दरगाह की ओर से जायरीन की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उर्स-ए-रज़वी काफी पहले से दरगाह प्रमुख की ओर से तैयारियां शुरू की जा चुकी है। गौरतलब है कि इस उर्स में शिरकत करने लाखों की संख्या में अकीदतमंद बरेली पहुंचते है। इस साल भी बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के बरेली पहुंचने की सूचना दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हानी मियां व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां को मिल रही है। उर्स की कमान दरगाह के संगठन तहरीक-ए-तहफ्फुज सुन्नियत(टीटीएस) के वैलिंट्यर संभालते है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now