शीशगढ़ की युवती की हरियाणा में हुई संदिग्ध मौत,मुकदमा दर्ज

 

शीशगढ़।थाना क्षेत्र के गाँव जोखनपुर की एक युबती ने गांव के ही एक युवक के साथ 7 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।युवती को पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। हरियाणा के सोनीपत में एक माह पूर्व संदिग्ध अबस्था में गले में दुपट्टे से लिपटा हुआ बैड पर शब पुलिस ने बरामद किया था।हरियाणा पुलिस ने आत्महत्या का केस मानकर मुकदमा लिखने से मना कर दिया।अब मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए एस एस पी बरेली से शिकायत की है।

 

 

 

मृतका प्रियंका के भाई राजेंद्र कुमार का आरोप है कि साजिस के तहत उनकी वहन की हत्या की गई है। एस एस पी बरेली को दी गई शिकायत में उन्होने ससुरालियो पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।बताया है कि शादी के कुछ बर्ष बाद ससुराली युवती को दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने लगें। युवती के परिजनो द्वारा समझाया गया।लेकिन वह नहीं माने और युवती के साथ मारपीट करने लगें।जिस पर मायके बालो ने पैसे की व्यवस्था कर ससुरालियों को दिए पैसे मिलने के बाद कुछ दिन तक ठीक रहा। फिर दम्पति हरियाणा के सोनीपत में रहने लगे। युवती ने दो बेटियों को जन्म दिया। जिसके बाद से ससुराल वाले और पति भी दहेज के लिए ताने देकर मारपीट करने लगा।आए दिन उसको शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना शुरु कर दी।

 

 

 

परेशान रहने लगी युवती ने आप बीती अपने मायके बालो को बताई।जिस पर मायके बालो ने समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन वह लोग दहेज की मांग पर अड़े हुए थे। और इसी बीच संदिग्ध अवस्था में बंद कमरे में दुपट्टा गले में कसा हुआ बैड पर पुलिस ने शव बरामद किया। हरियाणा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। और आत्म हत्या की बात कह कर मृतका के भाई को कार्यवाही से मना कर दिया। जिसके बाद मृतका के भाई ने बरेली पुलिस से शिकायत कर मामले में जॉच कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की माँग की है।

इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने वताया कि एस एस पी द्वारा प्राथमिकी लिखने का आदेश हुआ है।लेकिन घटना हरियाणा की है। सी ओ बहेड़ी जॉच करेंगे उसके बाद प्राथमिकी लिखी जायेगी l

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now