शाही में महिला की हत्या से मची सनसनी , जांच में जुटी पुलिस

बरेली। शाही थान क्षेत्र में कई महिलाओं की हत्याओं के राजदफ़न होने के बीच पुलिस के सामने एक बार फिर महिला की हत्या के बाद बरेली पुलिस के सामने चुनौती सामने पेश कर दी है। दरसल मीरगंज तहसील के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में कई महिलाओं की हत्याएं हुई , पुलिस तीन खुलासे करने के बाद कातिल तक नहीं पहुंच पाई और मामला केवल जांच तक जुड़ा रहा।।वहीं पीड़ित परिवार केवल पुलिस से न्याय की आस करते रहे। इस बीच शाही थाना क्षेत्र में निवासी हौसपुर थाना शेरगढ़ की हत्या कर दी गई। पुलिस के आलाधिकारियों ने पहले की घटनाओं की तरह निरीक्षण किया और जल्द खुलासे के अपने अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए ।

महिला की गला घोंटकर हत्या की आशंका

बरेली पुलिस के मुताबिक महिला की गलाघोंटकर हत्या की जाने की आशंका है। बताया यह भी जा रह है कि महिला अपने मायके सोमवार को गई थी ।।वहां से महिला को बैंक जाना था । पुलिस अब यह जांच करेगी कि क्या महिला बैंक गई थी कि नहीं ।इसके बाद भी आगे की कार्रवाही जारी रहेगी।

ग्रामीण ने महिला के शव पड़े होने की दी थी सूचना

एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्रा ने बताया कि बुझिया जागीर के वीरेंद्र ने महिला के शव खेत मे पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद देखेने वाले ग्राम प्रधान के पति को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे तब लोगों ने देखा कि शव खेत में करीब 15 मीटर अंदर पड़ा था , जिससे यह संभावना बन गई महिला की हत्याकर शव को घसीटकर खेत के अंदर डाला गया है।

 

 

अब तक की घटना लगभग एक जैसी

मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांवों में महिलाओं की हत्याओं में एक जैसी समानता है। जैसे हत्या के समय महिलाओं का अकेला होना , वहीं महिला की उसकी साड़ी से उसके गला घोंटकर हत्या किया जाना। सबसे खास बात यह भी अब तक जिन महिलाओं की हत्याएं हुई है उनकी उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच की रही है।

एसपी ग्रामीण का घटना पर बयान

एसपी ग्रामीण मुकेश मिश्र ने मीडिया को बताया कि घटना के खुलासे के दो टीम लगाई गई है। प्रथम दृष्टि में महिला की गला दबाकर हत्या करना लग रहा है।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now