भाजपा ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई पुण्यतिथि

बरेली। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के दिशा निर्देशन में महानगर के 9 मंडलों में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी  की पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने मिलकर  पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जीवन के बारे में विस्तार से पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी वन एवं पर्यावरण मंत्री ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा हमें उनके बताएं मार्ग पर चलना चाहिए उन्होंने अपना जीवन पूरा समाज के लिए समर्पित कर दिया इसलिए उनके बताए गए मार्ग पर हम सभी को चलना चाहिए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए .
गुलशन आनंद ने  डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर नमन करते हुए विस्तार से जानकारी दी भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर महानगर के सभी 9 मंडलों के वूथ स्तर पर भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि सभी महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,  पार्षद एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now