वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष बने भाजपा विधायक डॉक्टर डी.सी वर्मा 

बरेली ।मीरगंज से भाजपा विधायक और  पेशे से पशु चिकित्सक डाक्टर डीसी वर्मा वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। डीसी वर्मा बरेली और यूपी के पहले ऐसे डाक्टर हैं। जिन्हें वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अध्यक्ष चुने जाने पर बरेली और मीरगंज में उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
तीन साल के लिए होता है कार्यकाल
नवनिर्वाचित वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। पहले अध्यक्ष डॉक्टर उमेश शर्मा भोपाल से थे। कोर्ट के आदेश के क्रम में उन्हें अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार के विजय कुमार झा को उपाध्यक्ष चुना गया है। देश भर में 68 वेटनरी कॉलेज हैं। इसमें पांच कॉलेज यूपी में हैं। इसके अलावा आईवीआरआई और सीएआरआई है। मथुरा में एक वेटनरी यूनिवर्सिटी है।
पशु चिकित्सा परिषद के भी अध्यक्ष हैं डीसी वर्मा
डॉक्टर डीसी वर्मा बीजेपी से मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक हैं। डॉ डीसी वर्मा यूपी में पशु चिकित्सा परिषद के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। अब वह वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया के नये अध्यक्ष चुने गए हैं। डॉक्टर डीसी वर्मा बरेली और यूपी के पहले ऐसे विधायक और डॉक्टर हैं। जिन्हें वेटनरी काउंसिल आफ इंडिया का अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। काउंसिल में 24 मेंबर होते हैं। 12 इलेक्टेड मेंबर हैं और 12 मेंबर मनोनीत किये जाते है। 24 मेंबर मिलकर प्रेसिडेंट का चुनाव करते हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now