पति की मौत से परेशान महिला ने की आत्महत्या 

बरेली : पति की मौत के बाद पत्नी ने आत्मघाती क़दम उठा लिया। पत्नी नें अपने कमरें में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घर में एक की व्यक्ति की  मौत से उभर नहीं पाए कि  दूसरे दिन और एक मौत हो गई  । थाना प्रेमनगर के विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी मृतक के चाचा अशोक मदान ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि सागर मदान की शादी सात साल पहले हिना मदान से हुई थी। दोनों नें प्रेम विवाह किया था। सागर और हिना के कोई संतान नहीं थी।दोनों मिलकर घर पर बच्चो को ट्यूशन पढ़ाते थे।

 

 

 

बीते बृहस्पतिवार सागर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसके बाद से हिंना गुमसुम रहने लगी। शुक्रवार की रात हिना ने खाना खाया और ऊपर अपने कमरें में चली गई। जब परिवार वालो नें हिना को आवाज़ लगाई और चहल -पहल नहीं हुई तों घरवालों कमरें का दरवाज़ा खोला तो हिना कमरें में पंखे के कुंड़े में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घर में दो मौतों के बाद परिवार पूरी तरह ग़म में डूब गया है।प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक मृतक के पति सागर मदान की 2 दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हुई थी। जिसका सदमा उनकी पत्नी हिना मदान बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने ख़ुद को फ़ासी लगा ली तथ्यों की जांच की जा रही है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now