मौलाना तौकीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की दाखिल अर्जी खारिज

 

आईएमसी मीडिया प्रभारी का आरोप सभी राजनीतिक दलों ने मुसलमानों से बनाई दूरी

 

बरेली। आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को दाखिल अर्जी खारिज होने के बाद आई एम सी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने प्रेस को जारी बयान में कहा के मौजूदा दौर में सभी राजनीतिक पार्टियों ने मुसलमानों से दूरी बना ली है कथित सेकुलर दलों को मुसलमानों के वोट तो चाहिए लेकिन उनकी आवाज उठाने को कोई तैयार नहीं है। आई एम सी प्रमुख हमेशा समाज के दबे कुचले वर्ग के साथ मुसलमानों के हक़ की आवाज़ उठाते रहे है कुछ राजनीतिक दलों,और नेताओ ने आपसी जुगलबंदी से आई एम सी प्रमुख को जेल भेज कर मुसलमानों की आवाज़ को दबाने के लगातार प्रयास किए है।

 

 

 

 

बरेली में उनके खिलाफ़ मुकदमा लिखाने को दाखिल अर्जी भी उसी साजिश का हिस्सा थी जैसा पिछले दिनों पुराने मामले में फसा कर साजिश रची गई. माननीय उच्चतम न्यायालय से इंसाफ़ मिला और अब बरेली न्यायालय में अर्जी ख़ारिज होने के बाद यह सिद्ध हो गया के कानून के आगे साजिशे असफल हुई। मौलाना हमेशा मिल्लत के साथ खड़े थे और आगे भी जुल्म के खिलाफ हक़ की आवाज़ उठाते रहेंगे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now