डॉक्टर वीके पांडेय कई सालों से मरीजों रहे है निःशुल्क सेवा

शहर के एक नामचीन हॉस्पिटल में फिजीशियन के रूप में देते है अपनी सेवाएं 
बरेली : भारत में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। हालांकि बदलते हुए परिवेश में डॉक्टरों के प्रति लोगों का नजरिया बदला है। अब लोग डॉक्टर को केवल प्रोफेशनल नजरिये से ही ज्यादा देखते है।  लेकिन बरेली में एक डॉक्टर ऐसे है जो डॉक्टरी पेशे को सेवाभाव के रूप में  जोड़कर देखते  है । दरसल डॉक्टर वीके पांडेय एक एमबीबीएस डॉक्टर है। वह पिछले 20 वर्षो से डॉक्टरी के पेशे में है।  वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते है। उन्होंने अलीगढ़ के एक सरकारी कॉलेज से एमबीबीएस  करने के बाद कई जगहों पर अपनी सेवाएं दी है । वर्तमान में वह बरेली के एक बड़े अस्पताल में सेवाएं दे रहे है है। डॉक्टर वीके पांडेय ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए शहर के कई हिस्सों में फ्री मेडिकल कैंप करके जरूरतमंदों  की मदद कर रहे है।
डॉक्टर वीके पांडेय से जुड़े लोग बताते है कि  वह पिछले चार सालों से शहर के राजेंद्र नगर स्थित गुरूद्वारे पर प्रत्येक दिन एक घंटे फ्री परामर्श देते है। यही नहीं वह शहर के अलग अलग हिस्सों में जाकर भी रविवार को कैंप करते है ,इस दौरान वह मरीजों की बातों को ध्यान से सुनते है और जरुरत के मुताबिक परामर्श देने के साथ खानपान से जुड़ी भी जानकारी देते है। डॉक्टर वीके पांडेय ने बताया कि वह  पिछले 20 सालों से डॉक्टरी के पेशे में है। उन्होंने सोचा क्यों ना समाज को उनके द्वारा कुछ रिटर्न किया जाए। इसलिए उन्होंने जगह जगह जाकर एक दिन  का स्वास्थ्य कैंप करना शुरू कर दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आमतौर पर डॉक्टरों का  अधिक परामर्श होने चलते गरीब तबके को बेहतर इलाज नहीं मिल  पाता है। ऐसे में उन्होंने जरूरतमंदों के बीच स्वास्थ्य कैंप करने का सोचा , आज वह शहर में काफी संख्या में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चुके है। उनके द्वारा मरीजों को पूर्णतया निशुल्क देखा जाता है। वह कैंप के दौरान निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराते है। उनकी आगे यह भी इच्छा है कि वह गरीबों के लिए  एक हॉस्पिटल बनाये जहां केवल 50 रुपए में अपनी ओपीडी सेवाएं दे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now