अखिलेश का बरेली में बड़ा बयान : बरेली की जनता सुरमा लगाकर भाजपा को करेगी विदा 

  • 2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव 
  • सपा गठबंधन की सरकार आई तो किसानों का होगा कर्ज माफ 
बरेली।  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बरेली की जनता को भाषण से  कभी गुदगुदाया कभी गंभीरता दिखाकर उनसे वोट मांगे। अखिलेश यादव ने विशप इंटर कॉलेज के ग्राउंड से भाजपा पर जमकर निशाना साधते  प्रसिद्ध फिल्म के गाने  को जोड़ते हुए  हुए कहा कि एक फिल्म थी जिसमें झुमका गिरा था। इस बार बरेली की जनता भाजपा के लोगों का अहंकार गिराने के काम के साथ सुरमा लगाने का काम भी करके विदा करने का काम करेंगे। अखिलेश ने  बरेली भाजपा में चल रही गुटबाजी को लेकर  तंज कसते हुए कहा है कि भाजपाइयों में दरार आ गई है और वह एक दूसरे को सुरमा लगाने का काम भी कर रहे है। अखिलेश यादव ने अपने भाषण में गंभीरता लाते हुए कहा कि यह वर्ष 2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। साथ में 2024 का चुनाव मंथन का भी चुनाव है।
अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ के लोग संविधान को खत्म करना चाहते है दूसरी ओर के लोग संविधान को बचाने का काम करना चाहते है। अखिलेश ने पीएम मोदी के रोड़ शो पर तंज कस्ते हुए कहा कि अभी दिल्ली  थे वह बरेली में एक किलोमीटर ही घूम कर चले गए। उनकी तो फिल्म फ्लॉप हो गई है। उनके भाषण में तो कुछ नया है नहीं। अखिलेश ने किसान आंदोलन पर भाजपा सरकार को निशाने  हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए तीन  कानून लाई। सरकार ने  किसानों को रोकने के लिए तरह तरह कोशिश की ,लेकिन विरोध में सरकार ने तीनों कानूनों को वापस लिया। उन्होंने सभा में जनता  पूछा क्या किसानों की आय दुगुनी हुई। बल्कि मंहगाई बढ़ी। अखिलेश यादव ने अपनी  बात को जनता को समझाते  हुए कहा कि सरकार ने अपने करीबी व्यापारियों का 16 लाख करोड़ रूपए के कर्ज माफ़ करने का काम किया। क्या किसानों का कर्ज माफ़ नहीं किया जा सकता था।
उनकी सरकार आएगी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। अखिलेश ने सरकार पर अग्निवीर को लेकर भी निशाना साधा , अखिलेश ने कहा कि सरकार युवाओं को जानबूझकर  नौकरी नहीं देना चाहती है। उनकी ही सरकार में 10 से अधिक बार पेपर लीक हुए।  अग्निवीर को लेकर कहा केवल फ़ौज में चार साल की नौकरी , यह तो पुलिस की नौकरी को भी तीन साल की कर देंगे। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। उनकी सरकार आई  अग्निवीर की परीक्षा समाप्त की जाएगी। अखिलेश ने 100 डायल को लेकर कहा पहले अच्छी थी जबसे इसका नंबर बढ़ाया है तबसे कमाई भी बढ़ गई है। अखिलेश ने दो चरणों के चुनाव को लेकर कहा कि अब तो इनकी भाषा ही बदल गई है। भाजपा से सावधान रहिये। अपने बूथ की रक्षा कीजिये। संविधान बचेगा तो हमें न्याय मिलेगा। संविधान बदलने को अब जनता ही बदल देगी। अखिलेश यादव ने बरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस -सपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के लिए वोट देने की अपील की।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now