बंद फाटक के नीचे से निकलकर जान जोखिम में डाल रहे लोग

बहेड़ी। रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी दोपहिया वाहन वाले अपनी मोटरसाइकिल फाटक के नीचे से निकालकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ट्रैन गुजरने से कुछ देर पहले तक मोटरसाइकिल सवार लोग बंद फाटक के नीचे से मोटरसाइकिल निकालकर पटरी के एक पार से दूसरी पार आते जाते हैं। फाटक के नीचे पर्याप्त जगह होने से मोटरसाइकिल सवार लोग थोड़ी कोशिश के बाद अपने दोपहिया वाहन को निकाल लेते हैं और फिर जान जोखिम में डालकर फाटक क्रॉस करते हैं।  बीती गुरुवार की रात मुड़िया रेलवे फाटक का गेटमैन ट्रेन आने से पहले फाटक बंद कर रहा था। गेट बंद होने के दौरान वाहनों के लगातर गुजरने के कारण गेटमेन को गेट बंद करने में समय लग गया। गेट बंद होने के बाद भी मोटरसाइकिल सवार लोग गेट के नीचे से लगातार निकलते रहे।

 

 

 

 

इसी बीच ट्रेन को आता देख क्रॉसिंग से अपने दोपहिया वाहन निकाल रहे लोग हड़बड़ा गए और लोगों की मदद से अपनी मोटरसाइकिलों को गेट से पीछा खींचा। रेलवे क्रॉसिंग पर लगे फाटक के नीचे काफ़ी जगह होती है जिसमे से दोपहिया वाहन वाले आसानी से निकल जाते हैं। ट्रेन के आने के वक़्त भी जल्दी निकलने की होड़ में दो पहिया वाहन वाले और पैदल क्रॉसिंग पार करने वाले लोग अक्सर देखे जा सकते हैं।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now