अजगर का वन विभाग की टीम ने  रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा 

 

मीरगंज।  मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में  12 फीट का अजगर प्रजाति का सांप जंगल से निकलकर पहुंच गया। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जंगल से जंगली जीव जंतु बाहर निकलकर अक्सर रिहायशी इलाके में पहुंचकर लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गह्वरा गांव निवासी विपिन शर्मा के खेत में एक विशालकाय अजगर निकल आया। उसे देख लोगों में अफरा तफरी मच गई।इसकी सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर स्नैक कैचर के साथ पहुंची। इतने बड़े सांप को रेस्क्यू करना आसान नहीं था। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद उसे काबू में किया जा सका। 12 फीट लंबे अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now