आज देश के हालात  सबसे खराब खराब : अविनाश पांडेय

बरेली। नेहरु युवा केंद्र बरेली और देवचरा में पर इण्डिया गठबंधन के बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और आंवला  प्रत्याशी नीरज मौर्या के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडेय ने सभा को  संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता जिला   कांग्रेस पार्टी  अध्यक्ष अशफाक सकलेनी और महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की।अविनाश पांडे ने कहा की आज देश में जो हालात हे आजादी के बाद कभी नहीं देखे गए।  आज से पहले कभी वो नेता जो देश का प्रधानमंत्री रहा हो इतनी  घटिया भाषा का उपयोग  नहीं करता था जितनी आज कल नरेंद्र मोदी कर रहे है  ।पूर्व वर्ती कांग्रेस के सरकार ने हमेशा महिला,गरीब वंचित ,शिक्षित शोषित वा किसानों का ध्यान रखा गया । आज जो प्रधानमंत्री मंगलसूत्र की बात कर रहे हैं  लगता है  शायद प्रधान मंत्री को मंगलसूत्र की  महत्वता के बारे में  नहीं पता है। प्रधानमंत्री शायद ये भूल रहे हे की जब 2014 में बीजेपी की केन्द्र में सरकार आई थी तब इसी सरकार ने ने सरकारी कर्मचारियों से किसके पास कितना सोना चांदी हे उसका भी लेखा जोखा मांगा था  आज वो ही पार्टी देश की जनता से झूठ बोल रही है ।

 

 

 

 

सभा में जिला अध्यक्ष असफाक सकलेनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा,  पूर्व उत्तर प्रदेश सचिव असलम चौधरी,पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूवा अध्यक्ष पारस शुक्ला जिला उपाध्यक्ष जुनेद हसन,राजन उपाध्याय, दिनेश दद्दा, पूर्व सभासद महेश पंडित, पीसीसी सदस्य योगेश जोहरी, फिरोज खां, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि,हाजी इस्लाम बब्बू ,मुकेश वाल्मीकि महासचीव रमेश श्रीवास्तव, उल्फत कठेरिया, सेवा दल जिला अध्यक्ष टोनू बक्शी, महानगर अध्यक्ष मोशिन , अरविंद महाराज, सभाषद मेहशर खान, शादिक अंसारी,रजा राकेश मिश्रा, फहीम खान , फिरोज खान,मो हसन, राजा खान,  डॉक्टर सर्वर हाशमी,श्री कृष्ण मोर्या रजनीश पाठक, ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now