दुल्हन ने किया मतदान ,लोगों ने कहा क्या बात है 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भगवान स्वरूप राठौर 

शीशगढ़।लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत बहेड़ी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी हुआ।लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरे भी सामने आई।जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं।थाना शीशगढ़ की चौकी बंजरिया में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची।उसनें ससुराल जाने से पहले मतदान किया।मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की।थाना शीशगढ़ के गाँव बंजरिया में गुरुवार रात सपना चौहान की बारात आई थी।शादी की रस्मे पूरी होने के बाद शुक्रवार सुवह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कमपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची।

उसनें मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी दी।मतदान केन्द्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह गया।दुल्हन के पिता पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई से पहले सपना ने मतदान करने की इच्छा जताई।इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की,वे भी तैयार हो गए।दूल्हा पक्ष की सहमति मिलने के बाद ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया।इसके बाद विदा  होकर शेरगढ़ के गाँव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई।

Leave a Comment