वाणिज्य विभाग दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

 

शाहजहाँपुर, स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बी कॉम कंप्यूटर और बी कॉम ऑनर्स के विद्यार्थियों के लिए “प्रिपरेशन ऑफ़ प्रोजेक्ट रिपोर्ट” शीर्षक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशला का शुभारंभ रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. भोला खान, एस एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो.आरके आजाद और उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित करके किया। बी. कॉम की छात्रा आर्ची मिश्रा द्वारा समस्त अतिथियों का चंदन तिलक कर स्वागत किया गया। प्राचार्य प्रो. आर के आज़ाद व उप- प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने प्रो. भोला खान को अंगवस्त्र उड़ाकर व स्मृतिचिन्ह भेंट कर के सम्मानित किया।

 

 

 

बृज लाली ने अतिथियों का परिचय तथा प्राचार्य ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो.भोला खान ने कहा कि प्रोजेक्ट रिपोर्ट के आधार पर ही किसी परियोजना को प्रारंभ या बंद करने का निर्णय लिया जाता है। इसमें आर्थिक, तकनीकी, वित्तीय, प्रबंधकीय और उत्पादन पहलुओं पर विस्तृत जानकारी सम्मिलित होती है। अतः छात्रों के लिए यह ज़रूरी है कि इन सभी से संबंधित आंकड़े रिपोर्ट में क्रमानुसार व्यवस्थित करके प्रस्तुत करें और रिपोर्ट बनाने से पहले संबंधित साहित्य का गहन अध्ययन कर लें। प्रो. अनुराग अग्रवाल ने कहा कि वाणिज्य का छात्र यदि कुशल तरीके से प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना सीख लेता है, तो वह स्वरोजगारी बन सकता है और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकता है।

 

 

कार्यशाला के प्रथम दिन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों में से बी. कॉम आनर्स की अंशिका कश्यप, नितांशी गुप्ता, उदय प्रभा, अनिकेत शुक्ला, निश्चय अवस्थी वा तरुणेंद्र पाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डा. रूपक श्रीवास्तव के संचालन में हुए कार्यक्रम के अंत में डा. अजय कुमार वर्मा ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. देवेंद्र सिंह, डा. कमलेश गौतम, डा. संतोष प्रताप सिंह, डा. सचिन खन्ना, डा. मोहनी शंकर, पोथीराम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, आदि शिक्षक भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now