बकरी चराने के विरोध पर दबंगों ने पीटा, दो पर केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।गांव के दबंग खेत में बकरी चराकर पर युवक को परेशान करने लगे।जिसको लेकर गाली गलौज करने लगे।मना करने पर दबंगों ने युवक को लाठी डंडों से मारा पीटा।झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी।पीड़ित ने थाने में पहुंचकर दबंग के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच कर दी है।  फतेहगंज पूर्वी के गांव हसनगंज के त्रिलोक सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव का ही दबंग खेत पर बकरी ले जाकर चराकर नुकसान करने लगा।बार-बार समझाने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।इसी बात को लेकर दबंग ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।मना करने पर दबंग लाठी डंडा व चप्पल से मारपीट कर हमलावर हो गया।शिकायत करने पर दबंग झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर फरार हो गया।त्रिलोक सिंह में थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now