पुष्प प्रदर्शनी में होटल रेडिसन एमडी मेहताब सिद्दीकी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा हुए सम्मानित।

बरेली। शहर के क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। सूबे के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए वन पर्यावरण मंत्री डा.अरुण कुमार व मेयर उमेश गौतम संग आयोजित पुष्प प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं में प्रथम श्रेणी में कैंट बोर्ड,गंगाशील ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन को द्वितीय व बरेली क्लब को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। को सम्मानित किया। वहीं आईजी रेंज डा.राकेश सिंह ने कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई इसी बीच मेधावी छात्र छात्राओं को मोबाइल फोन का वितरण भी किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने पर होटल रेडिसन के एमडी मेहताब सिद्दीकी,सिद्धि विनायक संस्था के अनुपम कपूर, आर. के.शर्मा आदि कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि दिवंगत रमेश कुमार मेहरोत्रा उर्फ रम्मी बाबू की स्मृति में चौथी पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। रंग- बिरंगे फूलों और विभिन्न प्रजातियों के पौधों को देखने के लिए शहरवासी इसमें शामिल हुए।परिसर में महक रहे फूलों के साथ सेल्फी लेने के लिए हर कोई आतुर दिखा। प्रदर्शनी में अब तक 35 संस्थानों से 1,240 से अधिक प्रविष्टियां शामिल हुई। कालेज प्रांगण में लोग सैंकड़ों प्रजाति के फूल और पौधे देखने के लिए पहुंचे।काॅलेज सचिव शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि यह प्रदर्शनी उनके पिता दिवंगत रमेश कुमार मेहरोत्रा की स्मृति में हर वर्ष आयोजित की जाती है। रविवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बच्चों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। साथ ही पुष्प प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया। इस दौरान अनुपम कपूर,विशाल मेहरोत्रा, परिणीता निझावन,गिरधर गोपाल खंडेलवाल,जहीर अहमद, पूरन लाल प्रजापति एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now