अदालत ने राजा भईया को किया आरोपमुक्त।

ROHILKHAND NEWS LUCKNOW :साल 2010 में ब्‍लॉक प्रमुख के चुनाव थे. 19 दिसंबर 2010 को ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बीडीसी सदस्‍य का अपहरण हो गया. इसको लेकर तत्‍कालीन बसपा नेता मनोज शुक्‍ला और राजा भैया के बीच अदावत हो गई थी.

  • मायावती सरकार में राजा भैया पर दर्ज मुकदमा, तत्कालीन अखिलेश सरकार के वापसी आदेश पर उच्च न्यायालय से वापस.
  • अपहरण और थाने में फायरिंग मामला था राजा भैया पर .
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट के लखनऊ बेंच ने शासन के आदेश पर मुकदमा समाप्त किया.
  • बसपा नेता मनोज शुक्ल ने दर्ज कराया था मुकदमा.
  • विधायक राजा भैया समेत 20 लोगों पर दर्ज था केस.
  • बसपा सरकार के दौरान 2011 में दर्ज हुआ था मुकदमा.
  • अखिलेश सरकार ने 2014 में मुकदमा वापस करने का दिया था आदेश.
  • MP-MLA कोर्ट ने मुकदमा वापसी की नहीं दी थी अनुमति.
  • इसके बाद राजा भैया ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था…

 

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now