परिवहन विभाग की गठजोड़ से चल रहे ओवरलोड ट्रक , डीएम से की शिकायत।

बरेली । परिवहन विभाग की मिलीभगत से हल्द्वानी से बरेली तक ओवरलोड ट्रक और ट्रॉली संचालन होने की ट्रांसपोर्टरों की यूनियन के सयोजक अमन गुप्ता के नेतृत्व में जिला अधिकारी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि परिवहन विभाग की मिलीभगत के कारण कुछ असामाजिक ट्रक रेत ओवरलोड ट्रकों और ट्रेक्टर ट्रालियों का संचालन किया जा रहा है जिसकी वजह से आम ट्रांसपोर्टर जोकि अंडरलोड में अपने वाहनों का संचालन करते हैं उनकी रोजी रोटी पर संकट आ गया है। साथ ही सड़कें भी खराब हो रहीं हैं और राजस्व का भी घाटा हो रहा है। आरोप लगाया की परिवहन विभाग के अधिकारियों के द्वारा 15 हजार रुपए प्रतिमाह लिया जाता है। साथ ही कहा कि इन अधिकारियों के विरुद्ध पहले से ही भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। ट्रांसपोर्टरों ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। शिकायत करने बालो में अमन गुप्ता , जितेन्द्र शर्मा , प्रदीप गंगवार , चमन गुप्ता , अरबिंद गुप्ता , सूरज यादव , कासिम खान , मकसद अहमद , आयुष गुप्ता , महेन्द्र गंगवार , सलीम अहमद , अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

जिला अधिकारी बरेली 

जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार ने कहा ओवरलोड की शिकायते पहले भी आई है एक बड़ा अभियान चला कर ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है और आज कुछ ट्रांसपोर्ट और भी शिकायत करने आए हैं उत्तराखंड से जो रोड बरेली को आता है उसके बीच में दो जगह टोल प्लाजा है उस पर वेइंग मशीन लगा करके और सीसीटीवी कैमरा करके बड़ी निगरानी रखी जा रही है और शासन के सख्त निर्देश है कि किसी भी सूरत में ओवरलोडिंग गाड़ियां न चलाई जाए और मेरा पूरा प्रयास है की ओवरलोडिंग नहीं चलने देंगे मैं आपसे भी अनुरोध करता हूं कि आप सटीक सूचना दें कि किस ट्रांसपोर्ट के द्वारा यह ओवरलोडिंग कराई जा रही है ताकि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए हमारे अधिकारियों ने इसमें बड़ा सहयोग दिया है और काफी हद तक हमने इसमें ओवरलोडिंग में सफलता भी पाई है और आगे भी हमारा अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now