सपाइयों ने पूर्व एमएलसी स्व.जगजीवन प्रसाद को दी श्रद्धांजलि

बरेली: समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओ एस डी रहें बाबू जगजीवन प्रसाद के कल हुए निधन पर आज मासिक बैठक में उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा चित्र पर माल्यार्पण कर सपाइयों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप द्वारा व संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
मासिक बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रत्येक सेक्टर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहीं पीडीए पंचायतों की समीक्षा की गईं तथा जिन सेक्टरों में अभी कार्यक्रम आयोजित नहीं हों सके हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा चुनाव में अब वमुश्किल 60 – 70 दिन ही बचें हैं इसलिए सभी पदाधिकारी, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी अपनी – अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं, यह चुनाव देश में तय करेगा कि लोकतंत्र बचेगा या नहीं, संविधान बचेगा या नहीं क्योंकि देश की सरकार की नियत और नीति में झोल हैं ये सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जाना चाहती है।
इसलिए हर सेक्टर में पार्टी की मजबूती पर ध्यान देना होगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा* कि अन्याय, अत्याचार के खिलाफ, गरीबों, मज़लूमो को उनका हक़ दिलाने के लिए आज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव मुखरता के साथ लड़ाई लड़ रहें हैं इसलिए उनके हाथों को मज़बूत करना हमारी और आपकी जिम्मेदारी हैं। हमें अपने वोटों को भी बचाना होगा क्योंकि इस सरकार के इरादे हमारे मज़बूत बूथों पर साज़िश कर वोटर लिस्ट में कई प्रकार की गड़बड़ी कर सकते हैं इसलिए हमारे बूथ प्रभारी अपने – अपने बूथों पर वोटर लिस्टों का सत्यापन जरूर कर लें।
इसी कड़ी में पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि पीडीए पंचायतों से मतदाताओं में जागरूकता आ रही हैं और मतदाता भाजपा सरकार से सवाल करने को तैयार बैठा हैं इस सरकार की चालाकी का जबाब वोटों के माध्यम से देगा।
बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, इंजिनियर अनीस अहमद खाँ, प्रदेश प्रवक्ता मोंटी शुक्ला व साज़िद रज़ा, प्रदेश सचिव कलीम उद्दीन, कोषाध्यक्ष अनिल जौहरी एवं सुरेन्द्र सोनकर, रविंंद्र यादव, जुल्फीकार अली बिट्टू ने प्रमुख रूप से विचार व्यक्त किए।
बैठक में महासचिव पंडित दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष गण रविंद्र यादव, तनवीर उल इस्लाम, संजीव यादव दंन्नू, मो. खालिद खाँ, दिनेश यादव, विजेंद्र यादव, नदीम अली, सचिव गणों में संजय वर्मा, मोहित सक्सेना, समयुन खान, राजेश यादव, अनुज बाल्मीकि, कमल साहू, नाज़िम कुरैशी तथा महिला सभा की पदाधिकारी गणों में सुनीता यादव, भारती चौहान, कमलेश परिहार, मीना शाक्य व महानगर अध्यक्षा रेहाना बी विधानसभा अध्यक्ष गणों में शहर से हसीब खान, कैंट से सोनू कश्यप, मीरगंज से सुरेश गंगवार, भोजीपुरा से टीकाराम कश्यप तथा फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष गणों में अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष असलम खान, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्यामवीर यादव, युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी तथा नीरज गुप्ता, राजेश मौर्य, छेदा लाल लोधी, परवेज यार खां, इसराफिल खान, सरदार सुरेन्द्र भाटिया, जितेंद्र मुंडे, मोहसिन खान, सय्यद अख़लाक़ अली, अजय कुमार सिंह, संजीव कश्यप, मोहित भारद्वाज, सम्राट अनुज मौर्या, पार्षद मो. शाकिर, पार्षद मो. आरिफ़ कुरैशी प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now