प्रिया गुप्ता को मिस रामभरोसे, महिमा चौधरी ,रुचि कश्यप और पूजा भट्ट को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा

                                                                     राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह

बरेली । राम भरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज बरेली में इंटरमीडिएट की छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मीना जैन द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। छात्राओं ने नीतू सिंह , शोभा साह , शिखा मनचंदा के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया । छात्राओं ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने छत्राओ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए। समस्त विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। प्रिया गुप्ता को मिस रामभरोसे एवं महिमा चौधरी ,रुचि कश्यप और पूजा भट्ट को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से नवाजा गया।
कार्यक्रम में शिक्षक पूनम पाठक , नीतू सिंह लोधी , शिखा सिंह मंचन्द्रा , सुषमा शर्मा , रजनी यादव , मयूरी पाठक , रजनी यादव , रजनी राठौर , प्रतिभा यादव , प्रतिभा सिंह चौहान , शोभा , सीमा आदि सहयोग रहा ।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now