महानगर कांग्रेस कमेटी ने स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वी जयंती मनाई

 

बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 80 वी जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा राष्ट्र निर्माण में उनका विशेष योगदान रहा, उन्होंने राष्ट्र के कार्यों के लिए और उन्हें बढ़ाने के लिए गतिशीलता प्रदान की, उन्होंने गरीबी उन्मूलन का प्रयास किया विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उन्होंने ऐसे प्रयास किया , जिससे विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई, राष्ट्र निर्माण में युवाओं और महिलाओं की केंद्रीय भूमिका के लिए उन्होंने प्रयास किया।

पूर्व पार्षद महेश ने कहा 18 वर्ष की आयु में वोट देने का अधिकार उन्हीं की देन है।उन्होंने गरीबी उन्मूलन पर का प्रयास किया, उनके प्रधानमंत्री काल में भारत में विज्ञान के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता बने,
राजीव गांधी भारत के ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री थे जिनका विदेशो में भी नाम था, वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के पुत्र थे।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी, गरीबी उन्मूलन, युवाओं कमजोर महिलाओं , की प्रगति का प्रयास किया , मंगवार को उनकी 80 वी जयंती पर उन्हें हम पुष्पांजलि अर्पित करते हैं
महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य कांग्रेस योगेश जौहरी ने कहा हमें उनकी 80वी जयंती इस तरह मनानी चाहिए युवाओं को राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए प्रेरणा मिले, राष्ट्र निर्माण मे उनका विशेष योगदान रहे, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने मे उनकी गतिशीलता के लिए याद किया जाता है। कार्यक्रम में
पूर्व पार्षद महेश पंडित, महानगर प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य कांग्रेस योगेश जौहरी, वरिष्ठ महासचिव सुरेंद्र सोनकर एडवोकेट, महासचिव सर्वत हुसैन हाशमी, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षित दुबे, महासचिव राजेश कुमार, सचिव यासीन चौधरी ,राकेश मिश्रा, करन सोनकर, फिरोज खान, अफसार खान, जुबेर खान, रिजवान ,राजू खान आदि प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now