संतोष को मिला संतोष का फल, बने झारखंड के राज्यपाल, मीरगंज में बंटी मिठाइयाँ

 

मीरगंज। आठ वार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को संतोष करने का आख़िरकार फल मिल ही गया। केंद्र सरकार ने उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त कर दिया। जैसे ही यह खबर उनके समर्थकों तक पहुंची, उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मीरगंज में संजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान पर इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी तथा मिठाई खिलाई गई। लोग एक दूसरे को बधाई देते नजर आए।
बता दें कि लोकसभा 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बरेली के आठ बार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को टिकट न देकर छत्रपाल गंगवार को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया था। इस बात को लेकर उनके समर्थकों में खासी नाराजगी दिखाई दी थी। लेकिन संतोष गंगवार ने किसी का कोई विरोध नहीं किया और संतोष से काम लिया। लोकसभा के चुनाव में छत्रपाल गंगवार विजयी घोषित हुये । तब से कयास लगाए जा रहे थे कि संतोष गंगवार को कोई बड़ी अहम जिम्मेदारी मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने शनिवार को देर रात्रि बरेली के पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को झारखण्ड का राज्यपाल घोषित किया जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मीरगंज में संजीव ज्वेलर्स के प्रतिष्ठान पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने जश्न मनाया, आतिशबाजी छोड़ी तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।इस अवसर पर मीरगंज चेयरमैन योगेन्द्र कुमार गुप्ता,घनेंन्द्र कुमार गुप्ता,लव गुप्ता,विजय गुप्ता,रमेश कुर्मी,ब्रजेश शर्मा,विकास शर्मा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख वावू सिंह गंगवार ओमपाल गंगवार, सचिन गंगवार,महेश दिवाकर,संजीव गुप्ता, लव गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now